अनूपपुर / (मनोज द्विवेदी वायरलेस न्यूज़) अनूपपुर रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय के सामने लाल कपड़े से ढके मिट्टी के दो घडों के आसपास खड़े रेल सुरक्षा बल के जवानों की सक्रियता यात्रियों का बरबस ही ध्यानाकर्षण करता है। आरपीएफ के जवान पूरी गर्मी यहाँ आने- जाने वाले यात्रियों की प्यास बुझाते रहे हैं। उनका यह सेवा कार्य आज भी निरन्तर जारी है।

29 जून , बुधवार को मीडिया के कुछ लोगों ने आरपीएफ जवानों और अधिकारियों की तस्वीरें लेते हुए जब उनका नाम पूछा तो उन्होंने बड़ी विनम्रता से नाम प्रकाशन से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग के उच्चाधिकारियों की प्रेरणा और मानवीय संवेदना के कारण स्वत: स्फूर्त तरीके से इस नि:शुल्क शीतल पेयजल की सुलभता का कार्य जवानों ने शुरु किया। ट्रेनों के आने पर यात्रियों की संख्या बढते ही जवानों की संख्या भी बढ जाती है। आरपीएफ जवान यात्रियों को नियमित ठंडा पानी पिला रहे हैं। इसके लिये स्वच्छता और सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा गया है। अनूपपुर आरपीएफ जवानों द्वारा अपनी नियमित ड्यूटी करते हुए यात्रियों को ठंडा पानी पिलाने जैसे सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय है। आने – जाने वाले यात्रीगण भी जवानों के सेवाभाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

