जगदलपुर 19 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
जगदलपुर रोजाना हेलमेट, गाड़ी का कागज न होने पर चालान काटने वाली पुलिस मंगलवार को शहर के नया बस स्टैंड चौराहे पर हाथों में गुलाब लेकर खड़ी नजर आई। दरअसल यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस की ओर से मंगलवार को शहर के नया बस स्टैंड चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में समाजसेवी व इंनरव्हील क्लब के महिलाओं ने भाग लिया उनके एक हाथ में गुलाब का फूल था तो दूसरे हाथ में यातायात नियमों से संबंधित पाम्पलेट्स थे। जो भी बाइक सवार हेलमेट लगाए पाए गए उन्हें उसे रोक कर पुलिसकर्मी व समाजसेवीयो ने पहले गुलाब का फूल भेंट किया उसके बाद उन्हें पाम्पलेट देकर सुरक्षित यातायात के संबंध में नसीहतें दी। कहा कि यातायात नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहें और दूसरे को भी सुरक्षित रखें। बाइक वालों को हेलमेट तो कार सवारों से सीटबेल्ट लगाने का अनुरोध किया गया। यातायात प्रभारी कौशलेश देवांगन ने बताया की सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दूसरे दिन मंगलवार को यातायात जागरूकता के लिए बहुत से कार्यक्रम किये गए जिसके अन्तर्गत आज प्रातः दन्तेश्वरी मंदिर के पास आर्थिक रूप से अशक्तता लोगो को सब्जी एवं दाल, चावल बाटकर सड़क सुरक्षा का दुसरा दिवस प्रारंभ किया गया इसके साथ ही नया बस स्टैण्ड में स्टॉल लगाकर इंनरव्हील क्लब के महिलाओं के साथ यातायात विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा वाहन चालकों एवं यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने समझाईश देते हुए आटो, बस, पिकप, आदि वाहनों में पोस्टर चिपका कर यातायात नियामों का पालन करने अपील किया गया साथ ही नियमों का पालन कर दोपहिया वाहन में चालक द्वारा हेलमेट धारण किये पाये जाने पर यातायात स्टाफ एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त टीम द्वारा वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें

