🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सराईपाली में “सिलकोसिष” बीमारी फैलने की जानकारी दी मुख्यमंत्री को जन चेतना मंच ने, जांच जारी

On: January 19, 2021 5:55 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) पिछले दिनों 2 जनवरी 2020 को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल जी का आगमन रायगढ़ में हुआ था इस कार्यक्रम में जन चेतना के साथियों ने जिले के सरायपाली में फैले सिलिकोसिस बीमारी के विषय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चर्चा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इस विषय पर जांच करने के लिए कलेक्टर भीम सिंह जी को निर्देश दिया कलेक्टर भीम सिंह ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जनचेतना के साथियों को बुलाकर आयुक्त श्रम विभाग से मुलाकात एवं चर्चा करने के लिए एवं जानकारी लेने के लिए कहा श्रम आयुक्त एवं श्रम एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों से जन चेतना मंच के राजेश त्रिपाठी सविता रथ एवं राजेश गुप्ता ने मुलाकात कर इस विषय पर लंबी चर्चा की और सारे दस्तावेज अधिकारियों को दिए अधिकारियों ने इस पर कार्यवाही करते हुए 19 जनवरी 2020 को ग्राम पंचायत सराईपाली में सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित लोगों से श्रम एवं कल्याण विभाग के राहुल पटेल आकर मुलाकात किए और उनका बयान लिया सिलिकोसिस पीड़ित शांति साहू नीलाबाई किसान सावित्री साहू एवं रिखी लाल का बयान लेकर जल्द ही परीक्षण करवाने का आश्वासन दिया इस पुरी प्रक्रिया में जन चेतना मंच के राजेश गुप्ता शामिल रहे और वस्तु स्थिति से अवगत कराया

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment