🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब चौकी उमरिया ने ट्रेन के यात्रियों को पानी पिलाकर किया तृप्त, स्कूल और रेल्वे में वृक्षारोपण किया गया

On: July 4, 2022 4:50 AM

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ………… रेसुब चौकी उमरिया ने ट्रेन के यात्रियों को पानी पिलाकर किया तृप्त स्कूल और रेल्वे एरिये में वृक्षारोपण कर 150 वृक्ष लगाए

बिलासपुर।उमरिया (मध्यप्रदेश)वायरलेस न्यूज़/ रेल्वे द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है रेसुब उमरिया चौकी के अधिकारियों कर्मचारियों ने रेल यात्रियों को शीतल जल पिलाकर तृप्त किया और वृक्षारोपण कर 150 वृक्ष लगाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई है। इस संबन्ध में चौकी प्रभारी उमरिया एन पी पांडेय ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि विगत 1 जुलाई को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में रेल सुरक्षा बल शहडोल के अधीन चौकी उमरिया में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर रेल्वे द्वारा मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत चौकी में तैनात बल सदस्यों और अधिकारियों ने ट्रेन संख्या 18233 इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को शीतल पेयजल पिलाकर कर यात्रियों को तृप्त करने के बाद रेल्वे परिसर में 150 के करीब वृक्ष लगाकर रेल्वे एरिए को हरा भरा रखने का संकल्प लेकर परफेक्ट पब्लिक स्कूल और रेल्वे एरिये में वृक्षारोपण कर रेल सुरक्षा बल चौकी उमरिया के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई है। यात्री भी रेल सुरक्षा बल को जल सेवा के लिए साधुवाद भी देते रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment