रायपुर (वायरलेस न्यूज़) आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर 09 स्वंत्रता सेनानियों को याद कर उनके परिवार वालों का किया सम्मान

भारतवर्ष की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज दिनांक 04.07.2022 को रेलवे परिक्षेत्र रायपुर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए. एन. सिन्हा के निर्देशन में तथा मण्डल रेल प्रबंधक रायपुर श्री श्याम सुंदर गुप्ता की

आतिथ्य में , श्री संजय कुमार गुप्ता, मण्डल सुरक्षा आयुक्त रायपुर की अध्यक्षता में, श्री एस. बी. चाटे, सहायक सुरक्षा आयुक्त-2 रायपुर, श्री मनोरंजन कुमार मुखर्जी, प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर एवं श्री एल. एस. राजपूत, प्रभारी, शासकीय रेल पुलिस रायपुर एवं अन्य अधिकारी व जवानों की उपस्थिति में कार्यक्रम के दौरान 09 स्वंत्रता सेनानियों स्व. वल्लभदास गुप्ता, स्व. डाक्टर त्रेतानाथ तिवारी, स्व. रामाधार तिवारी, स्व. पी. जी. जैन उमाठे, स्व. अयोध्या प्रसाद जैन, स्व. नंदकिशोर पांडे, स्व. पी. जगन्नाथ राव नायडु, स्व. नारायण दास राठोर, स्व. विष्णु दत्त जोशी के परिवार को शॉल, श्रीफल व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। इन स्वतंत्रता सेनानियों का भारत को स्वतंत्र कराने में उनके योगदान को याद कर उनके परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे सुरक्षा बल बैंड, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा देश भक्ति गीतों का मधुर धुन बजाकर उपस्थित लोगों के मन में देश भक्ति की भावना को जागृत किया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

