पाली (सुरेंद्र सिंह वायरलेस न्यूज़ ) क्षेत्र अंतर्गत व्यवसायिक मुर्गी फार्म संचालक एवं फुटकर मुर्गी मास विक्रेताओं का विशेष बैठक आहूत की गई । जिसमें पोल्ट्री संचालकों एवं मुर्गी मांस विक्रेताओं को बर्ड फ्लू बीमारी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जानकारी में बताया गया कि बर्ड फ्लू बीमारी को फैलने से रोकने हेतु सतर्कता आवश्यक है ।तथा अपने अपने मुर्गी फार्म को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखें। व दूसरे जिले एवं राज्य से मुर्गी का परिवहन न करें किसी भी प्रकार का असामयिक मृत्यु मुर्गियों में होने पर तत्काल पशुधन विकास विभाग को सूचित करें ताकि तत्काल मुर्गियों का सैंपल लेकर जांच हेतु लेब भेजा जा सके। एवं मृत पक्षियों को विधिवत डिस्पोज किया जा सके एवं क्षेत्र में संक्रमण फैलने से रोका जा सके फुटकर मुर्गी मास विक्रेताओं को भी निर्देशित किया गया कि बाजार में स्वस्थ मुर्गी मुर्गा का मांस विक्रय करें एवं मांस काटने के स्थान को साफ सुथरा रखें। उपरोक्त बैठक में डॉ यू,के, तंवर पशु चिकित्सा अधिकारी पाली के द्वारा पोल्ट्री व्यवसायियों को बर्ड फ्लू बीमारी से के संबन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।इस बैठक में अरुण कुमार, रनसाय यादव ,मनहरण सिह, निजाम हुसैन, शिवलाल, संजू बाबा ,नवाब हुसैन, किशोर कुमार, मोहम्मद अख्तर, राकेश जायसवाल, विनोद कुमार, एवं एच डी साहू आदि व्यवसायी मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें

