जगदलपुर 19 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कल 20 जनवरी को अपने तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर जगदलपर पहुँच रहे हैं। मौजूदा राजनीतिक वातावरण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बस्तर दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्री साय 22 जनवरी को भाजपा द्वारा आहुत धान खरीदी में व्याप्त अनियमितता व कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में जिलास्तरीय धरना व रैली में भी शामिल होंगे। वहीं जिला भाजपा द्वारा अपने प्रदेश अध्यक्ष श्री साय के प्रथम बस्तर आगमन पर स्वागत की जोरदार तैयारियाँ की जा रही है। शहर आगमन के साथ ही कई स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। जिसकी रूपरेखा को संगठन द्वारा जि़म्मेदारियाँ सौंप कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सड़क मार्ग से कल बुधवार को साढे़ 11 बजे जगदलपुर पहुँचेंगे। भाजपा जिलाअध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने बताया कि तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे। जिनके भव्य स्वागत की व्यापक तैयारियाँ की जा रही है। महाराणा प्रताप चौक आमागुडा़ में जिला भाजपा,स्टेट बैंक चौक में भाजपा पार्षद दल व चाँदनी चौक में नगर मंडल द्वारा स्वागत किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुँचेंगे। जहाँ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। 21 जनवरी को श्री साय दक्षिण बस्तर दंतेवाडा़ प्रवास पर रहेंगे। 22 जनवरी को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में भाजपा द्वारा आहुत जिलास्तरीय धरना व रैली में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय शामिल होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मंडावी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दो साल पुरानी कांग्रेस सरकार की नाकामी व वादा खिलाफी को लेकर भाजपा जनता के बीच पहुँच रही है। श्री मंडावी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम व बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने कहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

