🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को डिजिटल बनाया जायेगा — गेंदराम राजपूत

On: July 12, 2022 4:06 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के योजना अनुसार हर विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय का कार्यशाला सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा में मुख्य प्रस्तोता गेंद राम राजपूत (विभाग समन्वयक बिलासपुर विभाग) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेंकट लाल अग्रवाल (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोटा) विशिष्ट अतिथि वासुदेव रेड्डी (कोषाध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोटा) एवं विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू की उपस्थिति में मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हर विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया

इस अवसर पर मुख्य प्रस्तोता गेंदराम राजपूत ने चार सत्रों में (1) शैक्षिक विकास के अंतर्गत छात्र- छात्राओं का परीक्षा परिणाम कैसे अच्छा हो सकता है एवं आचार्य- आचार्यों में क्षमतावृद्धि एवं कौशल विकास करना (2) छात्र-छात्राओं में व्यक्तित्व विकास करना (3) शैक्षिक एवं भौतिक संसाधनों का विकास करना (4) सतत एवं व्यापक मूल्यांकन विषय पर बारीकी से समझाते हुए आचार्यों को प्रशिक्षित कियाउन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक आचार्य, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को डिजिटल किया जाएगा अर्थात डिजिटल के माध्यम से पढ़ाई कराया जाएगा विद्यालय में स्मार्ट क्लास प्रारंभ किया जाएगा

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष वेंकट लाल अग्रवाल ने विद्यालय में प्रोजेक्टर लाकर विद्यालय में इसी वर्ष 2022- 23 से स्मार्ट क्लास प्रारंभ करने की घोषणा की और कहा कि हम विद्यालय को एक उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और 3 वर्ष के अंदर विद्यालय को सर्व सुविधा युक्त बना देंगे

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रेश यादव ,आचार्यों में राजकुमार साहू, संतोष गंधर्व, लक्ष्मी नारायण पांडे ,रुकमणी गंधर्व ,आशा गुप्ता, सुख सिंह कैवर्त, मनोरमा गुप्ता रुपेश मलिक, धीरेंद्र भारद्वाज, विक्रांत गोयल, अलका राजपूत, जयश्री मित्रा, जागृति गंधर्व, पूजा जायसवाल, रानी दुर्गावती

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment