🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्यमंत्री के करकमलों से हुआ 33 केव्ही उपकेन्द्र अंधियारखोह का लोकार्पण

On: July 12, 2022 4:13 PM


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 12 जुलाई 2022) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नित नये कार्य किये जा रहे है। इसी तारतम्य में पेण्ड्रारोड़ संभाग के ग्राम अंधियारखोह में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का निर्माण किया गया है, जिससे आसपास के लगभग 10 गांवों के उपभोक्ता बेहतर विद्युत सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि दिनांक 05 जुलाई 2022 को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इस उपकेन्द्र का लोकार्पण किया गया।
पेण्ड्रारोड संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. सोनवानी ने बताया कि 2 करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से निर्मित 33/11 के.व्ही. 3.15 एम.व्ही.ए. उपकेन्द्र के ऊर्जीकृत होने से 11 केव्ही फीडर अंधियारखोह एवं डाहीबहरा फीड़र से ग्राम अंधियारखोह, गुम्माटोला, गंगपुर, डाहीबहरा, हर्री, दर्री, भस्कुरा, खैरझिटी, साल्हेघोरी एवं पंडरीपानी के लगभग 5 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होेंगे।
बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने बताया कि विद्युत कंपनी उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से समर्पित होकर कार्य कर रही हैं। ताकिे उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा सके। श्री पटेल ने इस कार्य को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, लाईन मेन सहित उनकी पूरी टीम को बधाई प्रेषित की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment