🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में …रेल लोको कालोनी गुढ़ियारी क्षेत्र और बैरक में वृक्षारोपण किया

On: July 13, 2022 3:55 AM

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में …………….. रेल लोको कालोनी गुढ़ियारी क्षेत्र और बैरक में वृक्षारोपण किया

रायपुर। बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) रेसुब रायपुर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत लोको और बैरक में रेसुब के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और ऑक्सीजन युक्त रखने की ठानी है ताकि लोगो को शुद्ध हवा मिलती रहे। रेसुब रायपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि 12 जुलाई मंगलवार को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर दिनांक 12.जुलाई 2022 को वृक्षारोपण कार्यक्रम अन्तर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के अधिकारियों एवं बल सदस्यों के द्वारा रेल लोको कालोनी गुढ़ियारी क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया व 50 पौधे लगाये गए l 12 जुलाई 2022 को श्रमदान कार्यक्रम अन्तर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के अधिकारियों एवं बल सदस्यों के द्वारा रेसुब पोस्ट बैरेक परिक्षेत्र में श्रमदान किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment