🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब राजनांदगांव ने समता सुपरफास्ट ट्रेन से गुप्त सूचना पर हजारों का गांजा से भरा पिट्ठु बेग किया बरामद

On: July 14, 2022 5:37 AM

रेसुब राजनांदगांव ने समता सुपरफास्ट ट्रेन से गुप्त सूचना पर हजारों का गांजा से भरा पिट्ठु बेग किया बरामद

राजनांदगांव। बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) रेसुब के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रेसुब के पोस्ट और चौकी प्रभारियों को समय समय पर निर्देशित कर ट्रेनों में मादक पदार्थों खासकर गांजा की खेप को तस्करों ने ट्रेन में लेजाने पर ट्रेनों की सघन जांच और तलाशी अभियान पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। 12 जुलाई को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष नागपुर से सूचना मिला कि समता सुपरफास्ट ट्रेन के एक कोच में रखे बैग से किसी मादक पदार्थ की गंध आ रही है सूचना पर बल को सक्रिय कर ट्रेन की डोंगरगढ़ में तलाशी में मिले बेग से हजारों का गांजा बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए रेल सुरक्षा बल राजनांदगांव के प्रभारी रेसुब डोंगरगढ़ पोस्ट के चार्ज में निरीक्षक प्रशांत अल्डक ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के मार्गदर्शन में दिनांक 12जुलाई 22 को रात्रि समय 23/00 बजे मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष नागपुर द्वारा ट्रेन नम्बर 12807 (समता एक्स.)up के कोच नम्बर S-1मे एक लावारिस पिट्ठू बेग मिला है, जिसमे से तीक्ष्ण गंध आ रही थी ,उक्त सूचना पर रेसुब डोंगरगढ़ में कार्यरत बल सदस्य द्वारा उक्त लावारिस बैग को ट्रेन नंबर 12807 समता एक्सप्रेस के S -1कोच से कार्यरत बल द्वारा डोंगरगढ़ पीएफ- 2 में उतार लिया गया। एवम उक्त के संबंध में सूचना पुनः जीआरपी डोंगरगढ़ एवम उच्च अधिकारियों एवं नियंत्रण कक्ष को दी गयी।चूकि रात्री होने के कारण आज दिनांक 13 जुलाई 22 अपराह्न में राजपत्रित अधिकारी उपलब्ध होने एवम आने पर, उच्च अधिकारियों की उचित सूचना एवं आदेश प्राप्ति उपरांत, अग्रिम कार्यवाही की गई ,जिसमे उक्त बैग की तलाशी के दौरान लावारिश बैग से मादक पदार्थ (गांजा) का एक पैकेट पाया गया एवम इसकी पुष्टि बाद कार्यवाही के दौरान मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया।उक्त जप्त मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन 7.700 किलोग्राम है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 38,500 रु लगभग है। इस कार्यवाही के दौरान डोंगरगढ़ राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति रहे एवम आरपीएफ पोस्ट डोंगरगढ़ में गवाहों की उपस्थिति में सैंपलिंग एवम आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई।
उक्त जप्त मादक पदार्थ -गांजा को विधिवत कार्यवाही एवम NDPS एक्ट की गाइडलाइन का पालन करते हुये, संबंधित सभी दस्तावेज के साथ जीआरपी/डोंगरगढ़ को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया।
जहाँ इस संबंध में जीआरपी/डोंगरगढ़ द्वारा मामला संख्या 10/22 ,U/S -8(C) 20(b) NDPS Act के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। ट्रेन से गांजा बरामद करने में डोंगरगढ़ में पदस्थ उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार और रेसुब डोंगरगढ़ के बल सदस्यों की अहम भूमिका रही है। रेसुब की इस कार्यवाही से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment