🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अम्बिकापुर – निजामुद्दीन नई ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीसी के माध्यम से झंडी (रिमोट दबाकर) ट्रेन रवाना किया

On: July 14, 2022 6:13 AM

अम्बिकापुर/बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ वासियों को आज निजामुद्दीन के लिए एक नई ट्रेन की सौगात मिली. इस ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूरवर्ती झंडी (रिमोट दबाकर) दिखाकर रवाना किया.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अम्बिकापुर एवं निज़ामुद्दीन के मध्य 04044/04043 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है. जिसका शुभारंभ आज विधिवत तरीके से हुआ. शुभारम्भ के अवसर पर अम्बिकापुर में श्रीमती रेणुका सिंह, राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं पारस नाथ रजवाड़े, माननीय विधायक/भटगांव उपस्थित थे.
यहां-यहां रूकेगी ट्रेन
14 जुलाई, 2022 को 00864 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से सुबह 09.30 बजे इस गाड़ी का शुभारंभ किया गया. इस गाड़ी को पहले दिन 14 जुलाई , 2022 को स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा. यह गाड़ी बिजुरी 11.50/1155 बजे, अनुपपुर 13.35/12.37 बजे, शहडोल 13.15/13.17 बजे, कटनी मुरवारा 16.00/16.05 बजे, सागर 18.30/18.32 बजे, वीरांगना लक्ष्मी बाई 21.25/221.30 बजे, ग्वालियर 22.30/22.32 बजे, आगरा कैंट 00.25/00.30 बजे, मथुरा 01.10/01.12 बजे एवं निज़ामुद्दीन 04.35 बजे पहुंचेगी.
इस गाड़ी का नियमित परिचालन 19 जुलाई, 2022 से किया जाएगा. गाड़ी संख्या 04043/04044 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 19 जुलाई, 2022 को निज़ामुद्दीन से प्रत्येक मंगलवार को एवं 21 जुलाई, 2022 को अम्बिकापुर से प्रत्येक गुरुवार को नियमित से परिचालन होगा.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment