🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे की बड़ी तैयारी, अब इंजनों पर भी दिखेंगे विज्ञापन, WCR से शुरूआत
लोको इंजन में विज्ञापन कर राजस्व कमाने वाला जबलपुर पहला मंडल

On: July 14, 2022 6:57 AM

(वायरलेस न्यूज़ एक्सकुलसिव)

रेलवे की बड़ी तैयारी, अब इंजनों पर भी दिखेंगे विज्ञापन, WCR से शुरूआत
लोको इंजन में विज्ञापन कर राजस्व कमाने वाला जबलपुर पहला मंडल है।

बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) रेलवे (Indian Railway)ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए नयी शुरुआत की है। भारतीय रेलवे अब ट्रेन के इंजनों पर विज्ञापन भी करेगा। रेलवे ने इसकी शुरुआत भी कर दी है, ये शुरुआत हुई है पश्चिम मध्य रेलवे WCR से। कटनी जंक्शन में खड़े इंजनों के माध्यम से प्रति वर्ष 10 लाख रु की आमदनी रेलवे को होगी। शुरुआत में रेलवे ने विज्ञापन के लिए पांच लोको से शुरुआत की है।

आपको बता दें कि अपनी कमाई को बढ़ाने की कवायद में जबलपुर पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) अब विज्ञापन के जरिये आमदनी तलाश कर रहा है। शुरुआती दौर में न्यू कटनी जंक्शन में चल रहे 5 इलेक्ट्रिक इंजनों को विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है। इससे रेलवे को प्रति लोकोमोटिव के हिसाब से दो लाख रुपए की दर से तकरीबन 10 लाख रुपए की आय प्राप्त होगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment