🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*दुर्गम एवं पहुंच विहीन ग्राम छिंदगुर और चिड़पाल में किया गया उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ*

On: January 20, 2021 5:46 PM

*सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिलेगा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ*

जगदलपुर, 20 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आज जिले के दरभा विकासखंड के घनघोर जंगलों के बीच स्थित दुर्गम एवं पहुंच विहीन ग्राम छिंदगुर और चिड़पाल में उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया गया। उल्लेेखनीय है कि 18 जनवरी कोे आयोेजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री रजत बंसल ने एसडीएम तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को छिंदगुर में नव निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन तत्काल अस्पताल प्रारंभ कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.के चतुर्वेदी, खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पी.एल. मंडावी एवं डाॅ. शर्मा सहित सरपंच श्रीमती चंपा बाई, पंच एवं ग्रामीणों के अलावा अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.के चतुर्वेदी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेंग के अंतर्गत ग्राम छिंदगुर में इस उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। चारो तरफ से पाहाड़ियों एवं घनघोर जंगलों से घिरे इस दूरस्थ ग्राम छिंदगुर में उप स्वास्थ्य केंद्र का प्रारंभ होना वास्तव में स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से अस्पताल में पूरे समय चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता के अलावा गर्भवती माताओं का संस्थागत प्रसव एवं अन्य आपात कालीन सेवाओं के अलावा छोटे-बड़े बीमारियों का ईलाज भी हो सकेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment