🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*भ्रष्टाचार की जननी हैं कांग्रेसऔर झूठी कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त – विष्णुदेव साय*

On: January 20, 2021 5:41 PM

*किसानों पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव*

जदगलपुर 20 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, देश में कांग्रेस की दुर्गति इसी कारण हुयी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की झूठी सरकार ने 02 साल में ही छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लोग कांग्रेस शासन में त्रस्त हैं, जो अब सरकार के खिलाफ बोलने भी लगें है। भाजपा कार्यकर्ता वर्ष 2023 का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, प्रदेश में भाजपा का परचम फिर लहरायेगा। किसानों के साथ हो रहे अन्याय व धान खरीदी में निरंतर गड़बड़ी को लेकर भाजपा ने शंखनाद कर दिया है। आगामी 22 जनवरी को प्रदेशव्यापी आह्वान पर समस्त जिलों में भाजपा रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी व गिरफ्तारियां भी देगी।

बस्तर प्रवास पर आये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री साय ने आज भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री साय ने कहा कि भाजपा विचारधारा से जुड़ी पार्टी हैं, जिसकी रीढ़ सम्मानीय कार्यकर्ता हैं।ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता होने का हमें गौरव महसूस होना चाहिए। वर्तमान में सत्तासीन कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को चारागाह बना दिया है। हर क्षेत्र में माफिया का राज है। भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर कार्य करें और पुनः प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य सामने लेकर चलें। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री साय ने बस्तर के पूर्व सांसद स्व0 बलीराम कश्यप को याद किया व उनकी कार्य शैली से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेने कहा।
प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि प्रदेश की समस्त व्यवस्थायें ठप्प हो चुकी हैं। ऐसी नकारा कांग्रेस सरकार के विरूद्ध भाजपा कार्यकर्ता एकजुटता से आगे आयें।
बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री संगठन व हमारे बड़े नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर उतारू हो गये है। भाजपा कार्यकर्ता 22 जनवरी को अपने प्रदर्शन से इसका जवाब देंगे।
प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन में छत्तीसगढ़ का किसान दाने-दाने को मोहताज हो गया है। पेट पालने वालों की पीठ पर लात मारने का काम यह सरकार कर रही है। दंभी कांग्रेस सरकार को जवाब देने का समय अब आ गया है। हमारे कार्यकर्ता 22 जनवरी को होने वाले विरोध प्रर्दशन में माकूल जवाब देंगे।
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने भी बैठक को संबोधित किया व कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद्र भंजदेव, बैदुराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, राजाराम तोड़ेम, लच्छूराम कश्यप, श्रीमती वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डे, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रघुवंश श्रीवास्तव, वेदप्रकाश पाण्डे, रजनीश पानीग्राही, नरसिंह राव, संजय पाण्डे, सुरेश गुप्ता सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment