पुष्पेन्द्र श्रीवास(वायरलेस न्यूज़) कोरबा पूर्व छात्र नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी , सुसाइड नोट मिला मौके पर, पुलिस कर रही मामले की जांच रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी काॅलोनी में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम अभिलेख सिंह ठाकुर उर्फ लेखू है जिसने किन कारणों से मौत को गले लगाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसायडल नोट बरामद किया है,जिसकी जांच की जा रही है।
किसी समय छात्र राजनीति में अपनी सक्रीय भूमिका निभाने पूर्व छात्र नेता अभिलेख सिंह ठाकुर उर्फ लेखू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लेखू ने किन कारणों से खुद को मौत के हवाले कर लिया इसका राज अब भी बरकारार है। रामपुर चौकी अंतर्गत सीएसईबी काॅलोनी में शनिवार की सुबह जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी हुई उनके चीत परिचीत और मित्रों का तांता लग गया। कपड़े से उसने खुद को पंखे से लटका लिया जिससे उसकी सांसे उखड़ गई। लेखू की मौत ने कई सवालों को अपने पीछे छोड़ दिया है। संपन्न घराने से ताल्लु रखने वाले लेखू के आत्महत्या करने की मूल वजह क्या है इस बात का खुलासा पुलिस भी नहीं कर रही है। लेखू ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाईट नोट भी छोड़ा है लेकिन पुलिस उसे सार्वजनिक नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है,कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

