🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब पेंड्रा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गया प्रसाद केशरी लालचंद जैन के परिजनों को किया सम्मानित

On: July 19, 2022 7:14 AM

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर रेसुब पेंड्रा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों गया प्रसाद केशरी लालचंद जैन के परिजनों को किया सम्मानित

पेंड्रा। बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर रेल्वे द्वारा मनाएं जा रहे अमृत महोत्सव के तहत रेसुब जोनल मुख्यालय के पेंड्रा पोस्ट प्रभारी ने सोमवार को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनो को एक सम्मान समारोह में आमंत्रित कर स सम्मान स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट पेंड्रा प्रभारी निरीक्षक संतोष शुक्ला ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर रेल्वे द्वारा मनाएं जा रहे अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों स्व. गया प्रसाद केसरी के पुत्र मोहनलाल केसरी ,स्व.लालचंद जैन के पौत्र हीराचंद्र जैन को आमंत्रित कर गौरेला गोरखपुर के आत्मानंद संस्कृत विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें श्रीफल अमृत महोत्सव का स्मृति चिन्ह देकर रेसुब पेंड्रा परिवार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पेंड्रा के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment