पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा (वायरलेस न्यूज़) स्कूल में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों से ट्रांसफर सर्टिफिकेट के नाम पर प्रति विद्यार्थी 90 रुपये की अतिरिक्त वसूली की जा रही है। इन बच्चों से माइग्रेशन सर्टिफिकेट के नाम पर निर्धारित 110 रुपये तो लिए जा रहे हैं लेकिन टीसी व अन्य दस्तावेजों के लिए 90 रुपये अतिरिक्त लेने की बात सामने आई है। इसे विद्यालय के प्राचार्य ने स्वीकार भी किया है।

यह मामला कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नोनबिर्रा का है। यहां के छात्र हरीश कुमार निर्मलकर, छात्रा नेहा, मोनू कुमार चौहान ने बताया कि उनसे माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए 200 रुपये लिए गए हैं। जब उन्होंने सवाल किया तो बताया गया कि 110 रुपये माइग्रेशन सर्टिफिकेट का है तो 90 रुपये टीसी आदि के लिए लिए जा रहे हैं। मांगने पर किसी तरह की रसीद भी इन्हें नहीं दी गई है। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी जो कि अक्सर तंगहाली में विद्यार्जन करते हैं, उनसे इस तरह से अतिरिक्त राशि की वसूली को स्थानीय लोगों ने अनुचित करार दिया है। वैसे इस मामले में प्राचार्य श्री धृतलहरे का तर्क है कि चार-पांच साल से इन बच्चों को पढ़ाते हैं तो.. टीसी काटने के लिए इनसे लिया जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

