झारसुगड़ा के तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को रेसुब ब्रजराजनगर ने किया सम्मानित आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर किया कार्यक्रम

ब्रजराजनगर। (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज ओड़िसा) सोमवार को रेसुब ब्रजराजनगर पोस्ट प्रभारी ने रेल्वे द्वारा मनाये जा रहे आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक सादगी भरे समारोह में झारसुगड़ा जिला के तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को ससम्मान आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट ब्रजराजनगर के प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम तिवारी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि आज दिनांक 25/7/22 को आजादी के 75वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत रेसुब पोस्ट बरजराजनगर के अधिकारी एवं जवानो ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झारसुगुडा निवासी -स्व. गणेश उपाध्याय के परिवार मीणा उपाध्याय, स्व. मोतीलाल तांती के परिवार विहारीलाल तांती एवं स्व. चमनलाल श्रीवास के परिवार सुशिला श्रीवास को आमंत्रित कर गर्ल्स कलेज के प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हे स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित कर बिदा किया गया। इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चें दर्शक के रूप मे उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में गर्ल्स कालेज , मंगल बाजार, झारसुगुडा के प्राचार्य महोदया एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

