“पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष कांता सिन्हा का दुखद निधन “
बिलासपुर । (वायरलेस न्यूज) महिला कांग्रेस की वरिष्ट नेता श्रीमती कान्ता सिन्हा पति स्व.सतीश चंद्र सिन्हा (पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष ज़िला महिला कांग्रेस) सामाजिक कार्यकर्ता,शिक्षाविद बिलासपुर
का जबलपुर अस्पताल मे लम्बे इलाज उपरांत आज दुखद निधन हो गया है ।
उनके दो पुत्र अमित सिन्हा, सुमित सिन्हा एवं एक पुत्री अनामिका सिन्हा है बिलासपुर से जबलपुर जाते वक्त वाहन दुर्घटना से लम्बा इलाज चल रहा था बिटिया अनामिका सिन्हा भी गम्भीर रूप से घायल है उनका भी जबलपुर में इलाज चल रहा है ।
उनका अंतिम संस्कार जबलपुर में कल सम्पन्न होगा परिजन जबलपुर प्रस्थान कर गये है । उक्त जानकारी देते हुये पूर्व विधायक वेस्ट ज़ोन प्रभारी अ भा कांग्रेस सेवादल चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि वो भी एक दौर था जब मौर्चा संगठन में हम चार चन्द्र प्रकाश बाजपेयी सेवादल,राजेश पांडेय युवक कांग्रेस,कांता सिन्हा महिला कांग्रेस एवं विजय केशरवानी एन एस यू आइ में बतौर अध्यक्ष पुराने बिलासपुर जिले के पच्चीस ब्लाक में एक साथ काम करते थे । दीदी का विराट दबंग व्यक्तित्व था साथ ही बेहद सहज सरल मिलनसार कार्यकर्ता थी प्रदेश के सभी बड़े नेता दिग्विजय सिंह , डॉक्टर चरणदास महंत, उनका सम्मान करते थे । कांग्रेस महिला संगठन निर्माण में ज़बरजस्त योग्यदान रहा जिसकी पूर्ति कभी सम्भव नहीं । उनके निधन से बिलासपुर कांग्रेस जनो को गहरा सदमा लगा है । उनकी भतीजी सेवादल की प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका श्रीवास्तव ने उक्त दुखद समाचार चन्द्र प्रकाश बाजपेयी को मोबाइल से दी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

