🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायपुर नगर पालिक निगम : महिला सशक्तिकरण पर चर्चा विशेष सामान्य सभा में प्रस्ताव आया, नेता प्रतिपक्ष ने कहा अच्छी बात, स्वागत करते है क्या विशेष सामान्य सभा में रोड चौड़ीकरण, जलसंकट ड्रेनेज जल भराव के लिए नहीं बुलाना चाहिए

On: April 27, 2026 5:19 AM

रायपुर नगर पालिक निगम : महिला सशक्तिकरण पर चर्चा विशेष सामान्य सभा में प्रस्ताव आया, नेता प्रतिपक्ष ने कहा अच्छी बात, स्वागत करते है क्या विशेष सामान्य सभा में रोड चौड़ीकरण, जलसंकट ड्रेनेज जल भराव के लिए नहीं बुलाना चाहिए

1— क्या विशेष सामान्य सभा तात्यापारा रोड की चौड़ी करण के लिए नहीं बुलाना चाहिए

2—क्या विशेष सामान्य सभा रायपुर शहर में हो रहे भयानक जल संकट के लिए नहीं बुलानी चाहिए

3—क्या विशेष सामान्य सभा आने वाली बरसात में होने वाली जल भराव को देखते हुए और ड्रेनेज सिस्टम के लिए स्वीकृत हुए 220 करोड़ अभी तक नहीं मिल पाए उसके लिए नहीं बुलाया जाना चाहिए

4— क्या सामान्य सभा उन बुजुर्गों के लिए नहीं बुलानी चाहिए जो 500 /600 रुपए की अपनी पेंशन के लिए 6 माह से भटक रहे हैं

5—क्या सामान्य सभा उन विधवा माताओं बहनों के लिए नहीं बुलानी जानी चाहिए जिन्हें विगत 6 माह से विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिला और महतारी वंदन के नाम पर भी उन्हें छला जा रहा है

6—क्या सामान्य सभा उन माता बहनों के लिए नहीं बुलाना चाहिए जो महतारी वंदन योजना से वंचित है विगत 2 वर्षों में एक भी नया नाम महतारी वंदन योजना में नहीं जुड़ा है और केवाईसी करवाने बुलाने पर उनका नाम काटा जा रहा है रायपुर नगर निगम के सभी वार्डों में यह स्थिति है इसलिए यह महतारी वंदन की बात इस सदन में कहीं जा रही

रायपुर (वायरलेस न्यूज) नगर पालिक निगम सहित प्रदेश में बैठे ट्रिपल इंजन की सरकार को महिला सशक्तिकरण क्या केवल कागजों में सीमित रखना है तो फिर सही है
किंतु
धरातल के लिए इसका उपयोग शून्य है महिला सशक्तिकरण के लिए आपने विशेष सामान्य सभा बुलाई है

महिला सशक्तिकरण के लिए आज रायपुर नगर निगम में विशेष सामान्य सभा बुलाकर महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली हमारी महिला महापौर जी से मेरा निवेदन है कि महिलाओं के नाम से संपत्ति कर में अपने छूट देने का वादा किया था उन माता के लिए आज आप छूट की घोषणा करेंगे
क्या आज इसकी घोषणा की शुरुआत आप करेंगे या केवल देखने दिखाने के लिए ही है महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं
अगर वाकई में आपको माता बहनों की चिंता है
महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं आप तो आज आपको इस सदन से घोषणा करनी चाहिए कि महिलाओं को संपत्ति कर में छूट की घोषणा जो हमने अपने घोषणा पत्र में की थी उसे आज से लागू करते हैं तो आज यह विशेष सामान्य सभा सही महिला सशक्तिकरण की गवाह बनेगी और
इससे अच्छा दिन इस घोषणा के लिए हो भी नहीं सकता महिला सशक्तिकरण बहुत अच्छी बात है
किंतु इस पर आपकी नीयत कैसी है यह एक बड़ा सवाल चीख चीख कर आपकी कथनी और करनी का अंतर बता रहा है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment