🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेल मंडल बिलासपुर में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती मनाई

On: August 3, 2022 12:23 PM

बिलासपुर –(वायरलेस न्यूज 03 अगस्त 2022) दक्षि‍ण पूर्व मध्य रेलवे,बिलासपुर मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा के प्रयोग एवं प्रसार के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इनमें हिंदी साहित्य के सुप्रसिद्ध साहित्कारों की जयंतियों का आयोजन भी शामिल है। इसी कड़ी में आज 03 अगस्त 2022 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित मंडल हिंदी पुस्तकालय में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती आयोजित कर उन्हें याद किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवराज, प्रभारी राजभाषा अधि‍कारी एवं वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर(लाइन) श्री अशोक कुमार ओझा एवं मंडल कार्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारीगण उपस्थि‍त थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवराज ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर आदरांजलि दी। ततश्चात कर्मचारियों द्वारा मैथिलीशरण गुप्त जी की जीवनी एवं कविताओं का पाठ किया गया । प्रभारी राजभाषा अधि‍कारी ने अपने संबोधन में कहा कि गुप्त जी आधुनिक काल के सर्वाधिक लोकप्रिय कवि हैं । खड़ी बोली के स्वरूप निर्धारण और इसके विकास में इन्होंने अपना अमूल्य योगदान दिया है । मुख्य अतिथि एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि हम साहित्यकारों की जयंतियां मनाकर उनके उन उपकारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जो उन्होंने अपने उत्कृष्ट साहित्य के माध्यम से समाज को दिया है । गुप्त जी ने खड़ी बोली का पुनरूद्धार किया एवं अपनी रचनाओं से क्रांति के बीज बोए । उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार के पक्ष में अनुकूल वातावरण तैयार होता है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment