🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दुर्ग के प्रोफेसर अग्रवाल की 21 सालों की मेहनत रंग लाई आखिर वे
के0 बी0 सी0 की हॉटसीट तक पहुंच ही गये

On: August 4, 2022 9:14 AM

रायपुर (वायरलेस न्यूज) प्रोफेसर अग्रवाल की 21 सालों की मेहनत रंग लाई
के0 बी0 सी0 की हॉटसीट तक पहुंच ही गये कहते हैं सफलता एक दिन में नहीं मिलती लेकिन मेहनत करते रहें तो एक दिन अवश्य मिलती है। इस कहावत को चरितार्थ किया दुर्ग के प्रोफेसर डॉ0 डी0 सी0 अग्रवाल ने। लगातार 21 वर्षों की उनकी साधना में उन्हें अमिताभ बच्चन से के0 बी0 सी0 के सेट पर मिला ही दिया। 19 एवं 21 जुलाई 2022 को अपनी शुटिंग पूरी कर लौटे प्रो0 अग्रवाल ने बताया कि वे 08 अगस्त को पहले ही प्रयास में हॉटसीट तक पहुंच गये और पूरे एपिसोड उन्होंने कम्प्यूटर जी के सवाल एवं बच्चन साहब की जिज्ञासाओं का समाधान किया। बच्चन साहब ने प्रो0 अग्रवाल की पी0 एच-डी0 पर चर्चा की और छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति पर भी विस्तृत बातचीत की। यहाँ बताना लाजमी होगा कि प्रो0 अग्रवाल अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। 1978 में आई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर के रिलीज होने के दौरान रायपुर की राज टॉकीज में इनके साथ एक हादसा हुआ। जिसमें इनके पैसे गुम हो गये और धक्का मुक्की में माथे में चोट भी आई। प्रो0 अग्रवाल ने उस समय कसम खाई थी कि इस फिल्म को उस समय तक नहीं देखेंगे जब तक इस फिल्म के नायक उनके साथ बैठकर इस फिल्म को न देखें। बच्चन साहब को जब इस हादसे का ज्ञान हुआ तो उन्होंने अग्रवाल साहब के पैसे भी लौटाये और आश्वस्त भी किया कि जल्द ही इस फिल्म को उनके साथ बैठकर देखेंगे। इस घटना की विस्तृत चर्चा उन्होंने शुटिंग से लौटने के तुरंत बाद अपने ब्लॉग में भी की। 08 अगस्त के एपिसोड की शुरूवात बच्चन साहब ने प्रो0 अग्रवाल के मूल नाम का क्या अर्थ है, पुछकर की वहीं 09 अगस्त को इनके एपिसोड की समाप्ति प्रो0 अग्रवाल ने अमिताभ शब्द के क्या अर्थ होते हैं, यह पुछकर की। प्रो0 अग्रवाल एक सम्मानजनक राशि के साथ हॉटसीट से लौटे हैं। प्रोफेसर अग्रवाल के पुत्र प्रसून अग्रवाल और पुत्रवधू अदिति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत करते हैं. शंकर नगर रायपुर के नितिन सिंघवी एवं डॉक्टर श्यामला सिंघवी इनके नजदीकी रिश्तेदार हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment