अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक/नव वर्ष मिलन बीआर सी भवन में सम्पन्न*

On: January 22, 2021 5:53 AM
Follow Us:

पाली (सुरेंद्र सिंह ) शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाली द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक कार्यशाला बीआरसी भवन पाली में
मां सरस्वती के आशीष पश्चात सभी अतिथि गणों का कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ,समीक्षा बैठक में विभाग की जानकारी अद्यतन करते हुए माननीय विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री टी0पी0 उपाध्याय ने सारगर्भित शब्दों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश, सुखा राशन, नवोदय विद्यालय फॉर्म जमा, छात्रवृत्ति, ऑनलाइन ऑफलाइन क्लास ,बुलठू के बोल , मिस कॉल गुरुजी, शिक्षा सारथी,पढ़ाई तुंहर दुवार मोहल्ला क्लास, लाउडस्पीकर क्लास, प्रेरणा से परिवर्तन से लाभ,हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी के रिजल्ट, असेसमेंट आदि की जानकारी सदन को दी, साथ ही पालक संपर्क, प्रबंधन समिति से संबंध, पर भी विशेष सूक्ष्म मगर गम्भीरता से बताया, वहीं शिक्षा समिति सभापति माननीय श्री नवीन सिंह जी के द्वारा उपरोक्त पर एक-एक बिंदु में समीक्षा की गई, तथा यह भी कहा कि शासन इस विपरीत परिस्थितियों में भी पढ़ई तुहर पारा के माध्यम से बच्चों की चिंता कर रही है, हमें स्वैच्छिक रूप से सहयोग कर बच्चों का भविष्य बनाना होगा, जिससे हमारे बच्चे कल जब मुलाकात हो तो हमारे कार्य से बच्चो के सामने हमारा ही छाती चौड़ा हो सके, जनपद अध्यक्षा माननीया श्रीमती दुलेश्वरी सिदार ने भी विकासखंड की समस्या पर हल निकालने हेतु मिलकर काम करने की बात कही ,जनपद सदस्यों ने भी बारी-बारी से अपनी सलाह से शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी करने के उपाय बताएं, भवन निर्माण, भवन का हैंडओवर, पानी की उपलब्धता, शौचालय, अहाता, मध्यान्ह भोजन, रंग रोगन पर भी माननीय सभापति के द्वारा विशेष चर्चा किया गया ,संकुल शैक्षिक समन्वयक साथी हमारे दाहिने हाथ है,इनके माध्यम से सभी शिक्षकों तक बात पहुंचाने व पढ़ाई को दुरुस्त करने अपील किया गया, यह भी ख्याल रखने की बात कही गयी कि कोविड-19 महामारी पैर न पसार सके,सभी सीएसी विकासखंड पाली ने समस्याओं से सदन को अवगत कराए,तथा,उचित हल भी निकालने के प्रयास किए गए, पारा मोहल्ला शिक्षा में सभी शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कर बच्चों का भविष्य सवारने की अपील की गई ,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनीराम मरकाम ने विकास खण्ड में चल रहे शासकीय योजना के क्रियान्वयन से अवगत कराए, तथा बीआरसीसी श्री राम गोपाल जायसवाल ने भी प्रशिक्षण,नवाचार,शिक्षको के द्वारा किये जा रहे गतिविधियों,परिणामो को सदन के सामने परोसा,आखिर में सभी सम्माननीय अतिथियों/जनप्रतिनिधियों को शिक्षा अधिकारी,सशिअ,बीआर सीसी ,cac के द्वारा पेन डायरी सम्मान सहित प्रदान किया गया जिसके एवज में अतिथियों ने मुस्कुराकर सम्मान को स्वीकार किया,समीक्षा बैठक में उपरोक्त के अलावा जनपद सदस्या श्रीमती शशि कला महंत,माननीया श्रीमती भवानी राठौर ,माननीय श्री निलेश यादव,माननीय श्री राजकुमार,माननीय श्री राजेश राठौर ,माननीय श्री सुख सागर दास महंत के साथ-साथ समस्त सम्माननीय शैक्षिक समन्वयक विकासखंड पाली क्लब सीएसी विकासखंड पाली की गरिमामय उपस्थिति रही,

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment