🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ/जीआरपी अनुपपुर के संयुक्त तत्वाधान में पोस्ट निरीक्षक यादव के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में तिरंगा रैली निकाली

On: August 12, 2022 8:15 AM

अनुपपुर ( वायरलेस न्यूज) आजादी की 75 वीं वर्षगांठ में आरपीएफ पोस्ट अनुपपुर और जीआरपी के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा यात्रा श्री एम एल यादव के नेतृव में निकाला गया।
आरपीएफ अनुपपुर पोस्ट निरीक्षक एम एल यादव के नेतृत्व में अनुपपुर रेलवे स्टेशन के सभी 1से4 प्लेटफार्म में दल बल के साथ तिरंगा पदयात्रा की गई ।

श्री यादव ने बताया कि बिलासपुर जोनल रेलवे सुरक्षा बल के आई जी श्री ए एन सिन्हा एव मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला जी के मार्गदर्शन एव निर्देशानुसार अनुपपुर रेलवे स्टेशन परिसर एव बाहरी परिक्षेत्र में तिरंगा पदयात्रा रैली निकाली गई सभी ऊर्जावान जवान अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय , तिरंगे झंडे की जय, हर हर तिरंगा घर घर तिरंगा के जयकारे से अनुपपुर स्टेशन परिसर गूंजायमान हो गया यात्रियों के बीच आरपीएफ पोस्टअनुपपुर ने एक देशभक्ति का अच्छा संदेश दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment