प्रकृति से नहीं जुड़ने से विकृति आती है : डॉ पाठक
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा विगत 22 वर्षों की भांति इस वर्ष भी विवेकानंद उद्यान में वृक्षों को रक्षा बंधन बांधने का आयोजन किया गया।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग भाषाविद एवं समीक्षक कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गहवई अध्यक्ष प्रेस क्लब बिलासपुर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर बृजेश एवं श्री अनिल तिवारी थे । स्वागत भाषण में समिति के अध्यक्ष डाॅ विवेक तिवारी ने समिति के प्रयासों की जानकारी दी ।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण जहां आज की सबसे बड़ी समस्या है वहीं पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है इस दिशा में लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा वृक्षों को रक्षाबंधन बांधने का यह आयोजन वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि यदि हम प्रकृति से नहीं जुड़ेंगे तो विकृति आएगी । कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण हेतु इसी तरह के अभियान चलाने होंगे। तभी शहर का वातावरण स्वच्छ रख सकेगा लोगों में जागरुकता आएगी तो पर्यावरण संरक्षण भी संभव हो सकेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर बृजेश सिंह एवं श्री अनिल तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।इस अवसर पर रक्षाबंधन पर केंद्रित खुशी नामक शॉर्ट फिल्म के सुनील कुमार वर्मा शशिकान्त कौशिक एवं कलाकारों का सम्मान तुलसी साहित्य अकादमी एवं राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री राजेश सोनार श्री संतोष शर्मा एवं अंजनी तिवारी द्वारा काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ राघवेंद्र दुबे ने एवं आभार प्रदर्शन श्री बजरंग बली शर्मा ने किया।
इस अवसर पर पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति के श्री बाल गोविंद अग्रवाल, बाली यदु, अजय शर्मा, आरबी दीक्षित ,कंडाला श्रीनिवास राव, शशिकांत कौशिक, हरिओम शर्मा ,हर्षिता पांडे ,समृद्धि पांडे ,डॉक्टर आनंद कश्यप, प्रियेश स्नेहा चतुर्वेदी, श्री अंजनी तिवारी जी ,नीलम तिवारी, आरिनी तिवारी एवं अनेक नागरिक गण उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

