🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*खरसिया-बाइक चोर गिरफ्तार*, फरार बाइक चोर के घर दी गई दबिश, मिली एक और बाइक*

On: January 22, 2021 5:13 PM

रायगढ(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा संतोष कुमार के निर्देशन पर लगातार बाइक चोरों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही । खरसिया अनुविभाग में भी एस.डी.ओ.पी. खरसिया पितांबर पटेल द्वारा चोरी, लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये अनुविभाग के थाना, चौकी प्रभारियों को संदिगधों एवं चोरी, लूट के अपराधों में फरार आरोपियों की गतिविधियों पर विशेष तौर पर निगाह रखने निर्देशित किया गया है । इसी कड़ी में आज खरसिया पुलिस द्वारा चोरी के मामले में एक फरार आरोपी के घर दबिश दिया गया, जहां आरोपी के घर से एक चोरी की एक बाइक बरामद किया गया है ।

जानकारी के अनुसार आज सुबह खरसिया पुलिस को सूचना मिली कि बाइक चोरी के अप.क्र. 534/2019 में फरार आरोपी *श्यामलाल चौहान* अपने घर आया हुआ है जिस पर थाना खरसिया से प्रधान आरक्षक लक्ष्मी राठौर के हमराह आरक्षण सत्यनारायण, विशोप सिंह, राजेश राठौर को रवाना किया गया । फरार आरोपी श्यामलाल चौहान को उसके घर में एक बिना नम्बर की पैशन प्रो मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया है । आरोपी के वाहन के संबंध में पूछताछ करने तथा कागजात की मांग करने पर कोई कागजात नहीं होना बताया, जिस पर बाइक चोरी के संदेह पर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध इस्तगासा धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । ज्ञात हो कि आरोपी श्यामलाल चौहान पिता सहदेव चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी रानीसागर थाना खरसिया अपने पड़ोसी की एचएफ डीलक्स बाइक HF डिलक्स क्र. CG 13 AE 0686 की चोरी किया था । श्यामलाल चौहान के साथी आरोपी नारद राम, कार्तिक राम निवासी पतरापाली घरघोड़ा से उक्त चोरी की HF डिलक्स बाइक को जप्त किया गया था । दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई है । आरोपी श्यामलाल चौहान के विरुद्ध बाइक चोरी के प्रकरण में पूरक चालान पेश किया जावेगा ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment