रायपुर ( वायरलेस न्यूज़ ) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) को नुवाखाई (ऋषि पंचमी) पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) द्वारा जारी

किया गया है, जो रायपुर नगर निगम और नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में प्रभावी रहेगा। यह स्थानीय अवकाश माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद एवं आदेश स्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य में घोषित किया गया है, जो कि राज्य में निवासरत लगभग 35 लाख उड़ियाभाषी एवं छत्तीसगढ़ नागरिकों के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का विषय है।
उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने इस पुनीत अवसर पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा: “यह अत्यंत आनंद और गर्व का विषय है कि हमारे मुख्यमंत्री ने उड़िया समाज की सांस्कृतिक परंपरा ‘नुवाखाई’ को मान्यता देकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को सम्मानित किया है।”
विधायक श्री मिश्रा ने समस्त उड़ियाभाषी समाज की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य में सांस्कृतिक एकता, समरसता और पारस्परिक सम्मान को और अधिक सशक्त बनाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 17, 2026नाबालिग बालिका के अपहरण और जबरन विवाह मामले में 18 माह से फरार ईनामी दम्पत्ति गिरफ्तार
राष्ट्रीयAugust 17, 2026ब्रेकिंग न्यूज़:झारखंड सरकार ने लंबे समय से चल रहे आंदोलनकारियों की मांग मानी
खेल जगतAugust 17, 2026करगीरोड कोटा में दो दिवसीय खो खो कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
बिलासपुरAugust 17, 2026“बने खाबो बने रहिबो” अभियान के तहत व्यापार विहार और शनिचरी के दुकानों में छापा मिठाइयों के नमूने लिए गए

