*छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के निर्वाचन हेतु नामांकन फार्म जमा करने की प्रकिया प्रारंभ*
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज़) 1 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य पद हेतु नामांकन की प्रकिया प्रारंभ हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के मुख्य कार्यालय उच्च न्यायालय प्रांगण बोदरी बिलासपुर छ.ग. में सुबह 10.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक परिषद के सदस्य के निर्वाचन हेतु नामांकन फार्म, मतदाता सूची, निर्वाचन नियमावली तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि से संबंधित कार्य प्रारंभ हुआ जिसमें पहले दिन ही कुल 54 नामांकन आवेदन पत्रों की बिकी हुई तथा आज ही दो अधिवक्ताओं कमशः श्री प्रशांत तिवारी राजनांदगांव एवं श्री अब्दुल वहाब खान बिलासपुर ने अपना नामांकन फार्म पूर्ण शुल्क के साथ निर्वाचन अधिकारी श्री अमित कुमार वर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया।
परिषद के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 14 अगस्त तक नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया चलेगी तथा दिनांक 16 से 23 अगस्त तक स्कूटनी तथा दिनांक 24 अगस्त से 31 अगस्त तक नामांकन फार्म की नाम वापसी की प्रक्रिया की जाएगी इसके पश्चात् दिनांक 01 सितम्बर 2025 को अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी तथा मतदान 30 सितम्बर 2025 को सम्पन्न होगा। परिषद के निर्वाचन में भाग लेने हेतु प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, जांजगीर, कोरबा, कटघोरा, एवं अन्य स्थानों से अधिवक्ताओं ने नामांकन फार्म लेने हेतु परिषद कार्यालय में उपस्थित हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान





