शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह भारत गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित
अनूपपुर / ( मनोज द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार वायरलेस न्यूज़) शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भारत गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित की गयी है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर संसदीय क्षेत्र के लोगों ने तथा प्रदेश भर से उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती हिमाद्री सिंह को नई दिल्ली में आयोजित *भारत गौरव अवार्ड – 2025* कार्यक्रम में तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा जी द्वारा *भारत गौरव अवार्ड – 2025* से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान श्रीमती सिंह और सम्पूर्ण क्षेत्र लिए गर्व का विषय है और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को रेखांकित करते हुए और भी दृढ़ करता है।
श्रीमती हिमाद्री सिंह ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित होने पर कहा है कि मैं *भारत गौरव फाउंडेशन” एवं माननीय राज्यपाल महोदय* का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करती हूँ। शहडोल, अनूपपुर , उमरिया, बडवारा सहित अन्य स्थानों से उन्हे बधाईयों का तांता लगा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.24रेलवे सुरक्षा बल, दपूमरे. द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से रायपुर में “मानव तस्करी रोधी जागरूकता” पर कार्यशाला का आयोजन
Uncategorized2026.03.23बिलासपुर चेन्नई एक्सप्रेस में रायपुर से दुर्ग आ रहे 12 किन्नर गिरफ्तार आरपीएफ दुर्ग की कार्यवाही
Uncategorized2026.03.23दपूरे.रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां*
Uncategorized2026.03.22आर पी एफ दुर्ग द्वारा वेंडरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 15 वेंडर और स्टेशन के विभिन्न स्टॉलों के बाहर अवैध रखे खादय पदार्थ करीब 50,000/- रु. मूल्य की सामानों जप्ती की कार्यवाही कि


