सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम का आयोजन: सामूहिक जनेऊ संस्कार में अति विशिष्ट अतिथि होंगे सांई लाल दास जी
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) नगर की सामाजिक संस्था सिंधु कल्चरल एलाइंस फोरम द्वारा एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई बैठक में होने वाले सामूहिक जनेऊ संस्कार में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंधु अमर धाम आश्रम चकरभाठा के संत सांई लाल दास जी के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है . अध्यक्ष डॉ हेमंत कलवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 नवंबर रविवार पूज्य सिंधी पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अनेक प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं महामंत्री जगदीश जज्ञासी ने बताया कि अत्यंत ही गरिमामय , पारिवारिक माहौल में आयोजित होने वाले सामूहिक जनेऊ संस्कार विधि विधान एवं संपूर्ण मंत्रोपचार द्वारा बैंड बाजे के साथ संपन्न कराया जाएगा एवं पंडित जी के द्वारा आध्यात्मिक, सामाजिक एवं अन्य धार्मिक उपदेशों से बच्चों को संस्कारित किया जाएगा. बच्चों का पंजीयन प्रारंभ है आज की इस बैठक में डॉक्टर हेमंत कलवानी, नानक पंजवानी, डॉ. रमेश कलवानी, प्रकाश जज्ञासी ,नरेंद्र नागदेव, जगदीश जज्ञासी ,लक्ष्मण दयालानी, अशोक हिंदूजा, श्री चंद दयालनी, झामनदास अघीजा, भगवान दास चंदानी, कन्हैया आहूजा, दयाराम लालवानी, राजकुमार संतवानी, दशरथ ठारवानी, रेवाचंद रेलवानी ,राजकुमार मनसुखानी के अलावा अनेक सदस्य उपस्थित थे.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

