🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भूपेश सरकार की छबि खराब करने भाजपा षड्यंत्र, प्रपंच, झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाकर किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रही :कांग्रेस

On: January 22, 2021 5:22 PM

रायगढ(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) जिला कांग्रेस के शहर व ग्रामीण अध्यक्ष अनिल शुक्ला व अरूण मालाकार ने धान खरीदी पर भाजपा की ओर से किये जा रहे राजनीति को एक ढोंग करार देते हुए कहा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार की छबि को खराब करने के लिए ही भाजपा षड्यंत्र, प्रपंच, झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाकर किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रही है मगर किसान भली-भांति समझ गए हैं कि यह वही भाजपा है जो 15 साल तक राज्य में सत्ता में रही लेकिन धान को रखने के लिए चबूतरा व गोदाम निर्माण तक नहीं करा पायी।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय में भाजपा की ओर से किये गए प्रदर्शन व प्रदेश में धान खरीदी की स्थिति की जानकारी देते हुए कांग्रेस अध्यक्षद्वय ने कहा कि मोदी सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ देशभर में किसान आंदोलन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। आज की स्थिति में 20 लाख से अधिक किसानों से अभी तक 54 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होने जा रही है। ऐेसे में किसान विरोधी भाजपा व उनके नेता मोदी सरकार के तीन किसान विरोधी काला कानून से जनता का ध्यान हटाने के लिए छत्तीसगढ़ में किसानों के धान खरीदी के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। किसानों के शुभचिंतक होने का ढोंग कर रहे हैं जबकि मोदी भाजपा के किसान विरोधी चरित्र से छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश भर के किसान जान चुके हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी पर भाजपा के नेता लगातार झूठ का सहारा ले रहे हैं। किसानों के हित में ठोस काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा अभी से झूठा प्रचार करने लगी है। कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है जिसकी सोच ही कभी भाजपा के पास नहीं थी। धान का समर्थन मूल्य देने वाली कांग्रेस की भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा नेता सीधे-सीधे जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश है। श्री शुक्ला व श्री मालाकार ने कहा कि भूपेश सरकार के किसान हितैषी कार्यों से प्रदेश के किसान खुशहाल हैं। किसानों के कर्ज माफी का लाभ 20 लाख किसान परिवार को मिला है। धान का समर्थन मूल्य व राजीव गांधी न्याय योजना के जरिये धान, मक्का व गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ १० हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि मिलने से प्रदेश खुशहाल हुआ है। यही वजह है कि भाजपा निरंतर किसान विरोधी कृत्यों में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2013 के घोषणा पत्र में कहा था कि 21 सौ रुपये समर्थन मूल्य देंगे, नहीं दिया। पांच साल में 300 रुपये देंगे मगर नहीं दिया। अब जब कांग्रेस सरकार अपना वायदा पूरा कर रही है तो केन्द्र सरकार अड़ंगा डाल रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समथज्र्ञन मूल्य पर अनुमानित धान उपार्जन के लिए लगभग 3.50 लाख गठान नये बारदानों की आवश्यकता के विरूद्ध जूट कमिश्नर कोलकाता के माध्यम से भारत सरकार ने केवल 1.45 लाख गठान की क्यों उपलब्ध कराये जा रहे हैं। पिछले 15 दिनों से जो घटनाक्रम बयानबाजी विशेषकर भाजपा नेताओं की चल रही है उससे एक बात स्पष्ट हो गई है कि भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता राज्य की धान खरीदी को बाधित करने का षड्यंत्र रच रहे हैं और केन्द्र सरकार भाजपा नेताओं के मंशा के अनुरूप धान खरीदी पर तमाम तरीके से अड़ेंगेबाजी लगा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी को लेकर कहीं अव्यवस्था नहीं है। प्रदेश में रिकार्ड धान खरीदी इसका प्रमाण है। रायगढ़ जिले में अभी आज की स्थिति में लक्ष्य का करीब 97 प्रतिशत धान खरीदी जा चुका है। किसानों का 25 सौ हेक्टेयर रकबा जोड़ा भी गया है जिस पर एक हजार मीट्रिक टन और खरीदी की जायेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू, शहर कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शाखा अध्यक्ष, वर्तमान अध्यक्ष विकास ठेठवार व राकेश पांडये मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment