🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में होने जा रहे शामिल कलेक्टर श्री सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

On: January 22, 2021 5:29 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) 22 जनवरी 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सारंगढ़ विकास खण्ड के नंदेली में आयोजित अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में सम्मिलित होने जा रहे है। उनके आगमन के मद्देनजर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े व जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैयार किये जा रहे मंच व बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिये पर्याप्त बेरीकेटिंग करने, पेयजल आपूर्ति के लिये टैंकर, लोगों के आवाजाही के लिये गेट निर्माण, गाडिय़ों के पार्किंग आदि व्यवस्थित रूप से तैयार करने, हेलीपेड निर्माण संबंधी निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष श्री गनपत जांगड़े, एसडीएम सारंगढ़ श्री नंदकुमार चौबे, एसडीओपी सारंगढ़ श्री जितेन्द्र खुंटे तथा सीईओ जनपद श्री अभिषेक बनर्जी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment