🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रेनों के लेट लतीफी और रद्द किए जाने के खिलाफ युवा कांग्रेस और एनएसयुआई रेलवे स्टेशन का घेराव कर रोकेगी कोयला गाड़ी, आरपीएफ रायगढ़ आंदोलनकारियों से निपटने तैयारी पूरी की अतिरिक्त बल मंगाई

On: August 28, 2022 6:54 PM

ट्रेनों के लेट लतीफी और रद्द किए जाने के खिलाफ युवा कांग्रेस और एन एस यु आई रेलवे स्टेशन का घेराव कर रोकेगी कोयला गाड़ी।


रायगढ/ (वायरलेस न्यूज़) लंबे समय से रेलवे की मनमानी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने आवाज बुलंद की है 29 अगस्त को युवा नेता राकेश पाण्डेय के नेतॄत्व में सेकड़ो कार्यकर्ता स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रेल रोको आंदोलन करेगी।
इसी विषय को लेकर आज कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस और एन एस यु आई के कार्यकर्ताओं ने बैठक की और तय किया कि रेलवे अपनी मनमानी से बाज़ नही आ रहा,पूर्व में ज्ञापन भी सौंपा गया था, केंद्र सरकार बस कोयला का ट्रांसपोर्ट कर रही है यात्री गाड़ी को घंटो रोका जा रहा है इसीलिए अब कड़ा विरोध प्रदर्शन होगा l बैठक में प्रमुख रुप से युवा नेता राकेश पाण्डेय,ऐन एस यु आई जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन,शाकिब अनवर
,लोकेश देवांगन,रितेश शर्मा,अनुराग गुप्ता,कौशल मैत्री,गौरव साव,मनीष गुप्ता,बलराम गोंड,मोह आदिल,शेख उबेद,मणि चंदेल,विवेक डनसेना,अशद उल्ला,तुषार गुप्ता,आरिफ अहमद,करण वैष्णव,
हेमंत पटेल उपस्थित रहे l वही रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेल सुरक्षा बल रायगढ पोस्ट ने भी अपनी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है रेसुब पोस्ट रायगढ प्रभारी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि हमने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी कर ली है बल के अधिकारियों कर्मचारियों के अलावे लोकल पुलिस का भी स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एनएसयूआई के कल के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए अतिरिक्त बल की मांग को देखते हुए रायगढ पुलिस भी रेल सुरक्षा बल के साथ डटी रहेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment