🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*कलेक्टर  भीम सिंह ने किया रायगढ़-सारंगढ़ नेशनल हाईवे का किया निरीक्षण,सड़क निर्माण हो गुणवत्ता पूर्ण

On: January 23, 2021 3:32 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) 23 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज रायगढ़-सारंगढ़ नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी साथ रहे। कलेक्टर सिंह ने सारंगढ़ से सराईपाली बाईपास मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। विभागीय अधिकारी ने बताया कि मार्च तक रायगढ़ से सारंगढ़ नेशनल हाईवे का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही सारंगढ़ से आगे सरायपाली की ओर अपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य भी जून तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने चंद्रपुर ब्रिज तथा वहां की सड़क के बीटी रोड निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। चंद्रपुर में पैच वर्क व सड़क निर्माण कार्य की क्वालिटी पर नाराजगी जताते हुये सड़कों में गड्ढों को भरने व पैच वर्क का काम पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। शोल्डर तथा सड़क के स्लोप का कार्य भी गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करने के लिये कहा।
कलेक्टर श्री सिंह ने सारंगढ़ शहर से बायपास को जोडऩे वाली दोनों सड़कों के पैच वर्क कार्य का भी जायजा लिया। नेशनल हाईवे के ईई ने बताया कि अभी इन सड़कों पर पैच वर्क का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने सारंगढ़ से बलौदा बाजार की ओर जाने वाली सड़क का भी मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने के लिये कहा। इस दौरान एसडीएम सारंगढ़ श्री नंदकुमार चौबे, ईई नेशनल हाईवे सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment