भूपेश सरकार – अधिकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है : शकील अहमद
रायगढ़ : (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी के साथ अन्याय कर रही है, केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने में आनाकानी कर रही है उसी के विरोध में यह आंदोलन करने में मजबूर हो गए हैं हमारे अधिकारी एवं कर्मचारी भाई।इसी कड़ी में घरघोड़ा में भी हो रहे अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के हड़ताल का समर्थन करने कर्मचारी भवन पहुंचे भाजपा नेता गण।
भाजपा नेता व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने इस आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि फेडरेशन के अधिकारी कर्मचारीयो का लगातार आज 7 वा दिन भी जारी है लेकिन इस गूंगी बहरी सरकार के कान तक आवाज भी नही जा रही है केंद्र के समान महंगाई भत्ता नही दिया जा रहा है जो हमारे अधिकारी कर्मचारी भाईयो का अधिकार है साथ ही उन्हे एरियस राशि से वंचित कर आर्थिक नुकसान किया जा रहा है।
इस आंदोलन में अरुण धर दीवान,सुनील ठाकुर,राधेश्याम राठिया,राजेंद्र शर्मा ने भी कर्मचारी समर्थन में अपनी बात रखी।
प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने आगे कहा कि अधिकारी कर्मचारी के इस उचित एवं जायज मांग को अनसुना करना उचित नहीं है शासन के संचालन में अधिकारी कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका रहता है भूपेश सरकार को हमारे अधिकारी कर्मचारीयो की इस जायज मांग को शीघ्र पूरा करने की मांग करते है।
इस आंदोलन का समर्थन में भाजपा जिला महामंत्री अरुण धर दीवान,नगर पंचायत अध्यक्ष शिशु सिन्हा,व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक जनेश्वर मिश्रा,किसान मोर्चा जिला महामंत्री राधेश्याम राठिया,जिला भाजपा सदस्य सुनील ठाकुर,राजेंद्र शर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश शर्मा,आई टी सेल जिला सह संयोजक विकास केसरवानी,आई टी सेल संयोजक अभिषेक पंडा,रंजीत कन्नौजिया,श्रीकांत राठिया,मनोज निषाद,सहित सभी सम्मानीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

