🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रेनों की लेटलतीफी पर सांसद गोमती साय ने डीआरएम बिलासपुर से की चर्चा,
रेलमंत्री से मिलने का लिया समय

On: August 29, 2022 8:18 PM

ट्रेनों की लेटलतीफी पर सांसद गोमती साय ने डीआरएम बिलासपुर से की चर्चा।
रेलमंत्री से मिलने का लिया समय।


फरसाबहार। (वायरलेस न्यूज) रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय से रायगढ़ प्रवास के दौरान 26 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता के एक डेलीगेशन द्वारा बिलासपुर एवं संबलपुर मंडल में विगत दिनों कई ट्रेनों को रद्द किए जाने को लेकर और यात्री ट्रेनों की बेलगाम लेट लतीफी को लेकर गुहार लगाई। जिस पर सांसद श्रीमती साय ने तत्काल बिलासपुर डीआरएम आलोक सहाय से चर्चा कर कई ट्रेनों के परिचालन रद्द होने एवं बहुत लेट होने के विषय पर जानकारी ली गई। डीआरएम बिलासपुर ने सांसद को बताया कि जामगांव और हिमगीर स्टेशन के पास चौथी का लाइन का कार्य आगामी 29 अगस्त तक चलने का हवाला दिया और कोल माइंस एरिया होने के कारण देश में चल रहे कोल संकट को लेकर कोल बेस मालगाड़ियों को परिवहन को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही और 29 अगस्त के बाद से बन्द ट्रेनों का परिचालन और टाइमिंग में सुधार की बात कही।क्षेत्रीय जनता के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए, सांसद श्रीमती साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बात कर क्षेत्रीय रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों के परिचालन एवं ट्रेनों की टाइमिंग के विषय मे जानकारी दी। साथ उनसे मिलने का समय मांगा ताकि वो अपने लोकसभा क्षेत्र के जनता की भावनाओ से अवगत करवा सके ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment