रांचीः (सुनीता गुप्ता ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज रांची से) झारखंड की राजनीति में इन दिनों सियासी संकट मंडरा रही है. लगातार कयास लगाई जा रही है कि हेमंत सरकार की सीएम की कुर्सी कभी भी जा सकती है. इस बीच महागठबंधन अपने विधायकों को हॉर्स ट्रेंडिग यानी खरीद-फरोख्त से बचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है. इसे लेकर महागठबंधन लगातार अपने विधायकों को एकजुट करके रखने का प्रयास कर रहा है. इसी बीच अब एक खबर सामने आई है कि। अभी कुछ ही देर में महागठबंधन के सभी विधायकों को रांची से हवाई यात्रा के जरिए रायपुर ले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक इन्हें एक विशेष चार्टर विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ले जाया जाएगा. बताया जा रहा है कि यह विमान सेवा इंडिगो की 320 एयरबस है जिसे कांग्रेस कमेटी के नाम से बुक कराए जाने की बात कही जा रही है।
आपको बता दें, झारखंड सरकार के इस महागठबंधन पार्टी में जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी है जिसके पास 30 विधायक है, वहीं महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के पास 18 और राजद के पास एक विधायक है. इसके इतर राज्य के मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के पास कुल 26 विधायक मौजूद है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

