करोड़ो की बनी खरसिया बाईपास सड़क खरसिया के लोगो के लिए वरदान साबित हो रही

रायगढ। (वायरलेस न्यूज )खरसिया के मालधक्का से बाह्मनपाली चौक तक पीडब्ल्यूडी के खरसिया के कांट्रेक्टर द्वारा बनाई गई सड़क आज खरसिया विधानसभा के रहने वाले रहवासियों के लिए वरदान साबित हो रही है। लोग अब इस सड़क को रायगढ बाईपास सड़क के नाम से जानने लगे है। वही इस सड़क को मोहापाली रोड से भी जोड़ दिया गया है इस सड़क को बने दो साल हो गए है बड़े ट्रक ट्रेलर के आवागमन के बावजूद इस सड़क में एक भी गड्ढा नही हो पाया है ।

मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा खरसिया के मालधक्का से जोड़कर खरसिया बाईपास बाह्मनपाली चौक तक 4.20 किलोमीटर की लंबाई की सड़क का निर्माण 8 करोड़ 88 लाख की राशि से खरसिया के कांट्रेक्टर मेसर्स राजेश अग्रवाल को कार्यदेश दिनांक 18 सितंबर 2018 को जारी किया था जिसका पूर्णता तिथि 31 दिसम्बर 2020 था कार्यदेश मिलते ही कांट्रेक्टर ने सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया सड़क में दो बार 150 जीएसबी ,250 एमएम डब्ल्यू एमएम ,दो बार 65 एम एम और 40 एमएम डाबर का कार्य किया गया लक्खीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम से लग कर सीसी रोड में 300 एम एम सीसी की 12 इंच मोटाई की ढलाई की गई । रोड के बन जाने के बाद यह सड़क खरसिया रहवासियों के लिए वरदान साबित हो रही है। लोग रायगढ बाईपास जाने के लिए इस सड़क का बहुउपयोगी के रूप उपयोग कर रहे है । इस सड़क पर चलने के बाद पता चला कि यह खरसिया की सबसे अच्छी सड़क बन कर जनता को समर्पित है । लेकिन कुछ लोगो को इसमें गड्ढे ही गढ्ढे दिख रहे है। जो को इस समाचार के प्रकाशित होने के बाद खरसिया के लोग इस सड़क पर घूम कर अवलोकन कर गड्ढो को ढूंढ सकते है । कांट्रेक्टर की माने तो हमने इस सड़क को बनाने में ईमानदारी से कार्य किया है।इस सड़क का रख रखाव मेंटेनेंस दिसंबर 2023 तक कांट्रेक्टर को करना है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

