मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के आवासीय भूखण्ड आबंटन की घोषणा की
प्रेस भवन के लिए भी दी स्वीकृति, रायगढ प्रेस क्लब ने दिया साधुवाद
रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ प्रेस क्लब के पत्रकारों को रियायती दर पर आवासीय भूखण्ड जहां आवंटित करने की घोषणा की है। वहीं रायगढ़ में प्रेस क्लब भवन के लिए भूखण्ड के साथ निर्माण कार्य के लिए 20 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा और स्वीकृति से रायगढ़ प्रेस क्लब ने हर्ष व्यक्त किया है। रायगढ़ प्रेस क्लब की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साधुवाद दिया गया है। रायगढ़ जिला मुख्यालय में लंबे अर्से से पत्रकारिता कर रहे प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार स्वयं का मकान बनाने के लिए शासन से रियायती दर पर आवासीय भूखण्ड आवंटित करने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायगढ़ प्रवास पर रायगढ़ प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों को आवासीय भूखण्ड आवंटित करने पुनः मांग की गई। आज सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता कार्यक्रम में रायगढ़ प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों के लिए आवासीय भूखण्ड आवंटित करने आवेदन पत्र दिया गया। साथ ही रायगढ़ में प्रेस क्लब भवन के लिए भूखण्ड और 70 लाख राशि की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने रायगढ़ प्रेस क्लब की बहुप्रतीक्षित मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पत्रकारों के लिए रियायती दर आवासीय भूखण्ड आवंटित करने की घोषणा की। साथ ही प्रेस क्लब भवन के लिए भूखण्ड और 20 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान की। इससे पहले प्रेसवार्ता कार्यक्रम में रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत, सचिव नवीन शर्मा ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर जहां स्वागत किया। वहीं शाल और सम्मान पत्र भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्रकारों की मांगों को लेकर कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया। पत्रकारों के आवासीय भूखण्ड रियायती दर पर आवंटित करने की घोषणा के साथ ही साथ प्रेस क्लब भवन के लिए भूखण्ड और 20 लाख राशि स्वीकृत करने पर रायगढ़ प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। पत्रकार नरेश शर्मा, अनिल रतेरिया, अनिल पांडेय,दिनेश मिश्रा, महेश शर्मा, पुनीराम रजक, संजय बहिदार, आनंद शर्मा,सुशील मित्तल, राजेश जैन, गौतम अग्रवाल, अविनाश पाठक, युवराज सिंह,विनय पाण्डेय, स्वतंत्र महंत, विवेक श्रीवास्तव, चूड़ामणी साहू, राकेश स्वर्णकार, मोहसीन खान, शमशाद, अभिषेक उपाध्याय,नंदकुमार पटेल , सुशील पांडेय, संतोष मेहर, पंकज तिवारी, भूपेंद्र चौहान, सहित रायगढ़ प्रेस क्लब के समस्त पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

