कोलता समाज के नुआखाई बंधु मिलन समारोह में पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल
निकाले जा रहे कई सियासी मायने
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) जिले के पुसौर तहसील में आयोजित छत्तीसगढ़ कोलता समाज पुसौर अंचल द्वारा नुआखाई बंधु मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल पहुंचे और नुआखाई में शामिल हुए। समारोह को सम्बोधित करते हुए कोलता समाज को एक संगठित समाज बताया। उन्होंने कोलता समाज की संस्कृति व संस्कार की सराहना किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रायगढ़ दौरे में कोलता समाज के नुआखाई में शामिल हुए थे।
इस अवसर पर समाज ने मांग रखी कि नुआखाई पर्व के दिन छत्तीसगढ़ सरकार ओडिशा सरकार की तरह शासकीय अवकाश घोषित करें। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री से चर्चा करके ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। बटमुल आश्रम महाविद्यालय के शासकीयकरण को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसकी प्रक्रिया चल रही है और इसी कार्यकाल में ही पूरा करने की बात कही ।कोलता समाज का यह बंधु मिलन समारोह ऐतिहासिक रहा वही राजनीतिक दृष्टि से आकलन किया जावे तो समाज की यूनिटी आगामी चुनावों में अलग छाप छोड़ेगी और राजनीतिक दलों के लिए यह चिंता का विषय भी है हालांकि समाज के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता ने इस आयोजन के पीछे कोई राजनीतिक कारण से साफ इंकार कर दिया।
रायगढ़ जिले में कोलता समाज बहुतायत में है। सरिया व बरमकेला के सारंगढ़ जिले में चले जाने के बाद सियासी गणित बिगड़ सकती इसके बाद भी आगर जातीय समीकरण की बात करे तो भी कोलता समाज रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा ही है। लोइंग में कोलता समाज के नुआखाई कार्यक्रम व पुसौर के नवापारा में मुख्यमंत्री के दौरे के बाद उमेश पटेल मंत्री जी का कोलता समाज के बंधु मिलन समारोह में शामिल होने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। ब्रजेश गुप्ता वैसे भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी में है ऐसे में कोलता समाज की एकजुटता किस दिशा में मुड़ेगी यह कहना मुश्किल होगी।
—
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

