महासमुंद जिले के सिंघोडा और कोमाखान पुलिस की कार्रवाई
महासमुन्द – महासमुन्द जिले के 2 अन्तर्राजीय सीमाओं पर सिंघोड़ा औऱ कोमाखान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो मामलों में 9 क्विंटल 13 किलो गांजा के साथ 3 किलो सोना और भारी मात्रा में नगदी बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार कोमाखान पुलिस ने गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां पिकअप वाहन से 9 क्विंटल 13 किलो गांजा बरामद हुआ है। ओड़िसा से गांजा लेकर यूपी जा रहे थे। तभी एनएच-353 पर टेमरी नाका के पास पकड़े गए ।वहीं सिंघोडा पुलिस द्वारा भी करीब तीन किलो सोना के साथ भारी मात्रा में नकदी रकम जप्त किऐ जाने की खबर आई है। हालांकि मामले की विस्तृत जानकारी और पुष्टि के लिए सिंघोडा थाना के दूरभाष न. 9479190652 पर काल किया गया पर स्वीच आफ बताया। वहीं सरायपाली के एसडीओपी विकास पाटले से भी सम्पर्क नहीं हो पाया जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुलकर ने कार्रवाई होने की बात पर “हां” कहने के बाद उनसे सम्पर्क टूट गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

