🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मस्तूरी के कबाड़ी दुकान में रेसुब बिलासपुर की रेड हजारो का रेल्वे का लोहा बरामद कबाड़ी पिकप ,चालक सहित हत्थे चढ़ा

On: September 9, 2022 4:52 PM

मस्तूरी के कबाड़ी दुकान में रेसुब बिलासपुर की रेड हजारो का रेल्वे का लोहा बरामद कबाड़ी पिकप ,चालक सहित हत्थे चढ़ा

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)रेसुब अगुशा/डिटेक्टिव विंग बिलासपुर एवं रेसुब पोस्ट बिलासपुर द्वारा रेल सम्पति चोरी के एक कबाड़ी (रिसीवर )को पकड़ कर हजारो का लोहा पिकप सहित उसके कब्जे से बरामद कर दो आरोपियों पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है । इस संबन्ध में अपराध गुप्तचर शाखा बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर ने वायरलेस न्यूज को बताया कि पिछले कुछ दिनों से रेल संपति चोरी की मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर श्री अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुर एवम श्री ऋषि कुमार शुक्ला वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर के कुशल दिशा निर्देशन में प्राप्त आदेश रेल सम्पति चोरी के आरोपियों एवं रिसीवरों की धरपकड़ करने के सम्बंध में प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपालना में दिनांक 08 सितंबर 2022 को निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर अपराध गुप्तचर शाखा, रेसुब पोस्ट बिलासपुर निरीक्षक भास्कर सोनी, उप निरीक्षक मनीषा कुमारी मीणा, उप निरी एसके मिज, सउनि एस बी द्विवेदी, सउनि एस के पाडेय एवं आरक्षक अजय यादव के साथ रेल सम्पति चोरी करने वालो एवम रिसीवर कबाड़ीयो के विरुद्ध चेकिंग एवं धरपकड़ के दौरान मस्तूरी कबाड़ी दुकान संचालक कबाड़ी आशीष पाण्डेय उर्फ डब्बू पाण्डेय वल्द स्व रविशंकर पाण्डेय उम्र 37 वर्ष साकिन ग्राम पंचायत भवन मस्तूरी के पास, मस्तूरी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग ) एवं उसकी गाड़ी के चालक अजय बंजारे वल्द दिनेश बंजारें उम्र 24 वर्ष साकिन गाँव किशनपुर थाना जरहाँगाँव जिला मुगेली (छ.ग ) को एक पिक अप लोड जिसमे चोरित रेल सम्पति क्रमश मालगाड़ी बीसीएन मे लगने वाले लोहे की चादर विभिन्न साईज की 12 नग वजन लगभग 250 किलोग्राम, 03 नग स्पेशल बेयरिंग प्लेट, एक नग टाईबार, एक नग स्टेश लिमिट बोर्ड तथा 22 नग पेंड्राल क्लिप के साथ पकडे! आरोपियों को मय जप्त शुदा सम्पति के साथ रेसुब पोस्ट बिलासपुर आये! जहाँ दोनो आरोपीयो के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए पोस्ट केस न 45/2022 धारा 3(a) RP(UP) एक्ट दिनांक 08.09.2022 दर्ज किया गया!
मामले में जप्तशुदा सम्पति की कुल कीमत 8,500 रुपये है,!
उक्त आरोपियों को आज दिनांक 09.09.20211 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया!
रेसुब बिलासपुर की सँयुक्त टीम की कार्यवाही से रेल संपति चोरी करने वाले कबाड़ियों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment