खड़ी मालगाड़ी से प्याज चोरी करने वाले पांच आरोपी प्याज की बोरियों सहित रेसुब के हत्थे चढ़े
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर एवम अपराध गुप्चर शाखा बिलासपुर द्वारा बुकशुदा रेल सम्पति प्याज पार करने वाले एक गिरोह के 05 आरोपियों को धारा 3(a)RP(UP) एक्ट के तहत गिरफ़्तार करने में शानदार सफलता प्राप्त की है। इस संबन्ध में अपराध गुप्तचर शाखा बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि
श्री अमिय नंदन सिन्हा ,महानिरीक्षक , रेसुब बिलासपुर एवं श्री ऋषि कुमार शुक्ला वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर के कुशल निर्देशन में प्राप्त आदेश बुकशुदा रेल सम्पति की चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध धरपकड़ करने के सम्बंध में प्राप्त आदेश अनुपालन में दिनांक 08.09.2022 को अपराध गुप्तचर शाखा रेसुब /डिटेक्टिव विंग बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 07.09.22 को दोपहर के समय गतौरा -जयरामनगर के मध्य खड़ी मालगाड़ी से कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा कुछ प्याज बोरियों को निकालकर चोरी किया गया है। उक्त सूचना के आधार पर दिनांक 08.09.2022 को अगुशा बिलासपुर के निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर साथ में उप निरीक्षक एस. के मिंज, ऐके बिंद, सउनि एस.बी.द्विवेदी, सउनि एस. के. पाण्डेय, रेसुब पोस्ट बिलासपुर के निरीक्षक भास्कर सोनी साथ सउनि आर के साहू, रमेश कुमार पटेल , अजय कुमार यादव के द्वारा मामले में संलिप्त आरोपियों नाम -पता क्रमश ,राकेश सत्रे पिता स्व. गोविंदराम रात्रे उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 किसान परसदा थाना- मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) , राजू रात्रे पिता गंगाराम रात्रे उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं 10 किसान परसदा थाना मस्तूरी,जिला बिलासपुर (छ.ग.) ,धनकुंवर डहरिया उर्फ छोटू पिता संजय डहरिया उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नं. 19 स्टेशनपारा कोटमीसोनार थाना- अकलतरा जिला बिलासपुर (छ.ग.) , सतीश कुमार केशरवानी पिता स्व. बुद्धेश्वर उम्र-19 बर्ष निवासी वार्ड नं. 10 किसान परसदा थाना मस्तूरी जिला-बिलासपुर (छ.ग.),नोंदल रात्रे पिता कलीराम रात्रे उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 किसान परसदा थाना- मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) से चोरी किये कुल 23 नग प्याज बोरियों जप्त कर 05 आरोपियों एवम 02 अपचारी किशोरों को पकड़ कर रेसुब पोस्ट बिलासपुर लाये, जहाँ सभी के विरुद्ध पोस्ट केस न 44/2022 धारा 3 (a)RP (UP) एक्ट दिनाक 08.09.2022 दर्ज कर विवेचना में लिया गया!
मामले में अभी दो आरोपी अजय कुमार कुर्रे एवम राज कुर्रे फरार है,जिनसे 02 नग बोरी प्याज का जप्त किया जाना बाकी है!
मामले में चोरित सम्पति की कुल कीमत 16,560 रुपये है। रेसुब बिलासपुर की इस सँयुक्त कार्यवाही से चोरों में दशहत व्याप्त है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

