🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आपरेशन यात्री के तहत रेसुब पोस्ट रायपुर जीआरपी रायपुर के हत्थे चढ़ा मोबाइल चोर

On: September 15, 2022 10:44 AM


रायपुर (वायरलेस न्यूज) ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत्,मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट रायपुर जीआरपी रायपुर के हत्थे चढ़ा मोबाइल चोर। मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री संजय कुमार गुप्ता रेसुब रायपुर के मार्ग दर्शन में रेसुब रायपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एम. के . मुखर्जी के नेतृत्व मे टास्क टीम के द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त संदिग्ध आरोपियों पर सीसीटीव्ही के माध्यम से नजर रखा जा रहा है । आज दिनांक 15.09.2022 को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। सूचना के आधार पर समय 10.30 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व मे मंडल टास्क टीम रायपुर प्रभारी ए जेड चौधरी,प्र आ. सुबोध कुमार यादव, प्र.आ. व्ही सी बंजारे , आ.संदीप गिरी ,आरक्षक देवेश सिंह और जीआरपी रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह पटेल, व प्र आ. व्ही के टोप्पो व हमराह स्टाफ के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सिटी बस स्टैंड के पास मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश मे घुम रहे एक व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर नाम विनोद कुमार यादव, पिता पुनीत राम यादव उम्र 24 साल, साकिन- ग्राम बम्हीन , पोस्ट चरौदा, थाना – पलारी, जिला -बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़ ) बताया । आगे कि पूछताछ में रायपुर रेलवे स्टेशन के सेकंड क्लास पुरुष यात्री प्रतीक्षालय से यात्रीयो का चार्जिंग मे लगा मोबाइल फोन रात में चोरी करना स्वीकार किया तब उसके कब्जे से दो नग मोबाइल कीमत लगभग 22999/ रुपया हैं बरामद किया गया ,उक्त व्यक्ति को पकड़कर जीआरपी थाना रायपुर लाया गया जिसके विरुद्ध जीआरपी थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 06/2022 धारा 41(1+4) CrPc, 379 IPC का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment