बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 15 सितम्बर 2022) सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के संबंध में कल 16 सितम्बर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है। जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को कार्यशाला में अधिनियम कीे विभिन्न प्रावधानों की बारीकियां बताई जायेंगी। मुख्य सचूना आयुक्त श्री एम.के.राऊत प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। आयोग के विषय विशेषज्ञों द्वारा अधिनियम के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी प्रदान की जायेगी। कलेक्टर सौरभकुमार ने जिले के सभी जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को सूचना आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में हिस्सा लेने के निर्देश दिये हैं। कार्यशाला का आयोजन राज्य सूचना आयोग द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास के बच्चों के सर्वाँगींण विकास के लिए ली समीक्षा बैठक*बालक-बालिका को पालक की तरह ध्यान देने और अनुशासन का पालन कराने के निर्देश*
Uncategorized2026.07.22मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय *अब सीधी भर्ती में अग्निवीर सैनिकों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण
Uncategorized2026.07.22डॉ. अंकिता सिंह को मनोविज्ञान में पीएच.डी. की उपाधि
Uncategorized2026.07.21मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात*
