🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एन एच रायपुर बिलासपुर के सरगांव बाईपास के पास खड़ी ट्रक को ट्रक ने टक्कर मारी भीषण आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला

On: September 16, 2022 7:13 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) नेशनल हाईवे बिलासपुर रायपुर मार्ग के सरगांव बाईपास में एक भीषण दुर्घटना सामने आई है खड़ी ट्रक में एक तेज रफ्तार ट्रक जा टकराई जिससे ट्रक में आग लग गई।


हादसा इतना भयानक था कि चालक बुरी तरह फस गया और बाहर नहीं निकल सका चालक बचाओ बचाओ कह कर चिल्लाता रहा वही खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामीण आवाज सुनकर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया।
मगर आग की लपटें इतनी तेज थी कि चालक ट्रक में जिंदा जल गया सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया तब तक चालक के अवशेष ही बचे थे, वही ट्रक में लदी कोयला में भी आग लग गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है, जो कोयला लेकर रायपुर की ओर जा रहा था हादसे के बाद मार्ग रायपुर जाने वाली मार्ग बंद हो गई वहीं दूसरी बिलासपुर आने वाली सड़क से आवागमन शुरू किया गया जिससे वनवे के हालात बन गए। बहरहाल सरगांव पुलिस यह जानने जुट गई है कि मृतक कौन है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment