स्वच्छता पखवाडा के दूसरे दिन आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता हेतु श्रमदान सहित स्वच्छता से संबंधित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज):- 17 सितम्बर 2022 भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ रेल - स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिनांक 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है । इस स्वच्छता पखवाडा में प्रत्येक दिवस, थीम के अनुसार साफ-सफाई एवं स्वच्छता से संबन्धित विविध कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे है ।
इसी कड़ी में आज दिनांक 17 सितंबर 2022 को स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे दिवस “स्वच्छ स्टेशन’ थीम पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाए गए । इस दौरान सफाई में उपयोग होने वाली मशीनों, बाटल क्रशिंग मशीन की उपलब्धता, डस्टबीनों एवं सामानों की उपलब्धता की जांच की गई । साथ ही स्टेशन प्लेटफार्म को गंदगी एवं प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र बनाने की अपील के साथ प्रत्येक स्टेशनों पर नामित अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा निरीक्षण एवं स्वच्छता हेतु श्रमदान किया गया । आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता जागरूकता हेतु सभी प्रमुख स्थानों, स्टेशनों तथा कालोनियों में बैनर, पोस्टर लगाये गये हैं, साथ ही सभी स्टेशनों में यात्री उद्दघोषणा प्रणाली के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

