🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दर्री थाना अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा अयोध्यापुरी बस्ती में महिलाओं को निजात अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, साइबर ठगी,एवं यातायात संबंधित दी गई जानकारी

On: September 17, 2022 1:44 PM

दर्री थाना अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा अयोध्यापुरी बस्ती में महिलाओं को निजात अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, साइबर ठगी,एवं यातायात संबंधित दी गई जानकारी

कोरबा (वायरलेस न्यूज) नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के नेतृत्व में ,महिला सेल प्रभारी इंस्पेक्टर गायत्री शर्मा तथा उसके स्टाफ के साथ मिलकर प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी के सौजन्य से अयोध्यापुरी बस्ती की महिलाओं के समक्ष माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के द्वारा संचालित निजात अभियान के तहत अवैध नशे के खिलाफ जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया ।तथा राज्य शासन द्वारा ऑनलाइन शिकायत हेतु बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप के विषय में लोगों को जागरुक कर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया । दर्री अयोध्यापुरी बस्ती के महिलाओं के बीच नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के द्वारा निजात अभियान , अभिव्यक्ति ऐप,साइबर ठगी, एवं यातायात से संबंधित उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गई।जिसमें सुश्री लितेश सिंह के द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उन्हें बताएं
कि नशा करने वाले व्यक्ति अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए वे कोई भी अपराध कर सकते हैं।नशे की प्रवृत्ति को रोकना सभी की जिम्मेदारी है।उनके प्रति जिम्मेदारी निभा करके ही नशाखोरी पर अंकुश लगाया जा सकता है।लोग नशे के आदी होने के बाद पहले नशे की चीज और फिर इलाज पर पैसा भी फालतू खर्च करते है। काम-धंधा छूट जाता है। पैसे की तंगी होने पर नशे का शिकार चोरी, डकैती जैसे आदि अन्य गैर-कानूनी काम भी करने लग जाते हैं।नशे करने के कारण अपने परिवार का उचित ढंग से पालन पोषण नहीं कर पाते। एवं नशा करने वाले पदार्थो से शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।
एवं यातायात नियमों और बाल सुरक्षा और पास्को एक्ट सहित अनेक जानकारी देते उन्होंने बताये कि किसी भी प्रकार के घटना दुर्घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने, सड़क पर चलते हुए किसी दुर्घटना पर बिना धैर्य खोए स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देने, किसी भी तरह की कोई परेशानी होती हैं तो पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी, बिना ड्राइविंग लाइसेंस बनाए वाहन न चलाने, आदि कई जानकारी दी गई।
सुश्री लितेश सिंह ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए ‘निजात’ अभियान के माध्यम से नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और लोगों को नशे की लत छोड़कर सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment