🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डीएफओ कुमार निशांत के निर्देश पर एक सपेरे के पास से 13 नग सर्प जब्त कर जंगल में छोड़ा

On: September 17, 2022 1:58 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) कुमार निशांत ,वन मंडलाधिकारी बिलासपुर के निर्देश पर वन्य प्राणी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कुल 13 नग ( प्रजाति *नाग* )सर्पों को अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने सुपुर्द लिया ।

सम्पूर्ण कार्यवाही श्री सुनील कुमार बच्चन (उप वन मंडलाधिकारी बिलासपुर) के मार्गदर्शन पर त्वरित की गई, कार्यवाही में शामिल श्री पल्लव नायक जी ( वन परिक्षेत्र अधिकारी), श्री नमित तिवारी , ( प्रभारी सर्किल फारेस्ट ऑफिसर ,बिलासपुर), श्री अजय मिश्रा (बीट फारेस्ट ऑफिसर), श्री भूपेंद्र पाल डहरिया ( बीट फारेस्ट ऑफिसर), आदि शामिल रहे जप्त सर्पों कों पुनः कोरी डेम, कोटा के समीप स्थित वन क्षेत्र में जीवित अवस्था में स्वतंत्र छोड़ा गया । साथ ही कार्यवाही के दौरान सपेरा देवनाथ पिता गिरिवर नाथ उम्र -53 वर्ष साकिन – मोहल्ला संत कबीर दास तहसील- कालपीपल जिला – शाजापुर (मध्यप्रदेश) को 01 नग सर्प के साथ एवं नहर के समीप मिश्रित,भरनी वृक्षारोपण क्षेत्र के सामने,ग्राम -भरनी अन्तर्गत डेरा के समीप प्राप्त 12 नग कुल 13 नग सर्प के संबंध में दोबारा सर्प रखने या पकड़ने के संबंध में कड़ी चेतावनी /समझाईस देकर मुचलके पर छोड़ा गया।*

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment